100th Bihar diwas बिहार शताब्दी वर्ष उत्सव
Bihar State Level Badminton Tournament
बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच
प्रस्तुत करता हैस्व. गोमती देवी अग्रवाल मेमोरियल
राज्य स्तरीय बैडमिन्टन टूर्नामेंट 2012
राज्य स्तरीय मुकाबले :
26 फ़रवरी 2012, स्थान : मोतिहारी क्लब, मोतिहारी
नियमावली
१. इस प्रतियोगिता में केवल मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य या उनके परिवार के सदस्य ही भाग ले सकते हैं
२. इस प्रतियोगिता में युगल एवं एकल दोनों मुकाबले होंगे
३. प्रत्येक शाखा युगल एवं एकल दोनों मुकाबलों अथवा दोनों में से किसी एक मुकाबले हेतु अपने प्रतिभागी का नाम राज्य स्तरीय मुकाबले हेतु भेज सकती है
४. प्रत्येक शाखा युगल मुकाबलों हेतु अधिकतम एक टीम तथा एकल मुकाबले हेतु अधिकतम एक प्रतिभागी का नाम राज्य स्तरीय मुकाबले हेतु भेजेगी
५. प्रत्येक शाखा, राज्य स्तरीय मुकाबले में अपनी शाखा का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों का चुनाव करने के लिए शाखा स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करेगी. शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में शाखा को यह स्वतंत्रता होगी की वह सभी प्रतियोगियों के लिए कोई प्रतिभागिता शुल्क भी निर्धारित कर सकती है. हालांकि राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए कोई प्रतिभागिता शुल्क नहीं है
६. जो भी शाखा इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है उसे दिनांक 15 फ़रवरी 2012 तक प्रांतीय कार्यालय/ प्रांतीय संयोजक/ सह संयोजक को लिखित रूप से ईमेल/ पत्र द्वारा शाखा के प्रतिभागियों के नाम के साथ सूचित कर देना होगा
७. सभी मैच (best of 3 sets) के अनुसार खेले जायेंगे
८. प्रत्येक सेट 21 पॉइंट का होगा एवं टाई की स्थिति में 30 पॉइंट तक खेले जायेंगे
९. सभी मैच भारतीय बैडमिन्टन एसोशिएशन के नियमों के अनुसार खेले जायेंगे
१०. सफ़ेद टी-शर्ट एवं सफ़ेद पैन्ट प्रतियोगिता में खेलते वक्त जरुरी है. (यदि संभव हो तो शर्ट के पीछे शाखा का नाम एवं मंच लोगो अंकित हो)
११. सभी प्रतियोही उचित किट एवं शूज के साथ आयें
१२. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शटल (Synthetic cork - wiwi 350 /550 ) आयोजकों द्वारा दिया जायेगा
१३. रेफरी का निर्णय अंतिम व मान्य होगा
१४. यदि कोई प्रतियोगी निर्णय के विरुद्ध जायेगा तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा
१५. अन्य किसी भी विवाद में निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम व मान्य होगा
१६. आयोजक बिना कारण बताये कार्यक्रम में बदलाव व फेरबदल कर सकते हैं
१७. राज्य स्तरीय मुकाबले के प्रतिभागी अपने साथ शाखा के एक पदाधिकारी को साथ ला सकते है
१८. आयोजकों द्वारा आवास एवं भोजन व्यवस्था प्रदान की जाएगी
१९. अन्य किसी भी प्रकार के प्रश्न हेतु प्रांतीय संयोजक/ सह संयोजक से संपर्क कर सकते हैं
प्रांतीय संयोजक : श्री निखिल अग्रवाल (मोतिहारी), मो. 9708870600
प्रांतीय सह-संयोजक : श्री अजय बैद (किशनगंज), मो. 9431816208
प्रांतीय सह-संयोजक : श्री कन्हैया यादुका (नवगछिया), मो. 9473033124
Dont miss the action
बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा प्रस्तुत स्व. हरीश चन्द्र मिश्र मेमोरियल राज्य स्तरीय 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
Patliputra Panthers won their semi-final battle on Sunday 12th February 2012 over Muzaffarpur Chargers by 6 wickets. This match was held at Shakha ground, Sikandarpur, Muzaffarpur.
मेरा लहू देश के नाम, माँ तुझे प्रणाम - Blood donation camps in Bihar
* मारवाड़ी युवा मंच, पटना ईस्ट शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी 2012 को रक्त-दान शिविर "मेरा लहू देश के नाम, माँ तुझे प्रणाम" का आयोजन पटना सिटी में नेशनल एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी के चलंत रक्त-दान वाहन में किया गया. शिविर में 65 लोगों ने रक्त-दान किया.
* MYM, Bhagalpur Silkcity branch organised Blood donation camp on Sunday 29 January 2012
* MYM, Hasanpur br. organised "Blood on demand" registration camp on 26th January 2012
* MYM, Muzaffarpur br. organised Blood donation camp "मेरा लहू देश के नाम, माँ तुझे प्रणाम" & donated 52 units blood on 26 Jan. 2012.
* मंच स्थापना दिवस (20 जनवरी 2012) के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, जोगबनी शाखा द्वारा रक्त-दान शिविर "मेरा लहू देश के काम" का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन अररिया एस.पी. श्री शिवदीप लांडे ने किया इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री श्री रुपेश डूंगरवाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल ग) श्री मुकेश सिंघी भी उपस्थित थे.





